ताजा खबर

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आगामी 8 जून को आरा के. रमना मैदान में आयोजित विशाल नव संकल्प महासभा के आयोजन

अविनास कुमार/ विशाल नव संकल्प महासभा के आयोजन को लेकर आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री राजू तिवारी के द्वारा जन जन तक पहुंचने को लेकर कार्यक्रम मे पार्टी के प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह, पंकज पासवान, राजेश्वर पासवान, परशुराम पासवान, शोभा सिंह पासवान ,मनोज पासवान तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। डॉ भट्ट ने बताया कि आरा संकल्प महासभा मे लाखों लोगों की उपस्थित होगी और शाहाबाद की धरती पर यह लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर पूरे आरा शहर को बैनर और पोस्टरों से पाटा गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी की स्वागत की तैयारी को लेकर जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। शाहाबाद के सभी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह की लहर है। पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी सह जमुई सांसद श्री अरुण भारती जी , खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ,संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे ,राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र मुन्ना समेत सभी वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने तरीके से तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर तैयारी अंतिम जोरों पर है ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!