किशनगंज : राजपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मो. कलीमुद्दीन बने लोजपा (रामविलास) के प्रभारी
किशनगंज में खुशी की लहर, युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

किशनगंज/बक्सर,03जून(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश महासचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन को बक्सर जिला के राजपुर 202 विधानसभा क्षेत्र का नया विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद किशनगंज सहित पूरे प्रदेश में लोजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का आभार व्यक्त करते हुए किशनगंज के लोजपा कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया है।
मोहम्मद कलीमुद्दीन की संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक जुड़ाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है। उनकी नियुक्ति के बाद किशनगंज में बधाइयों का तांता लग गया है और युवा कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह साफ तौर पर देखा जा रहा है।
लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि मोहम्मद कलीमुद्दीन के नेतृत्व में राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी और अधिक सक्रिय व मजबूत होगी।