ताजा खबर

बिहार दिवस की पूर्व संध्या जद (यू0) प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया बधाई संदेश

नीतीश कुमार ने बिहार की गरिमा और प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित किया - उमेश सिंह कुशवाहा

मुकेश कुमार/बिहार जद (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को बयान जारी कर बिहार दिवस के अवसर पर समस्त राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस विशेष अवसर पर उन्होंने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली अतीत को स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों से एकजुट होकर समृद्ध बिहार के सपनों को साकार करने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीते दो दशकों में बिहार ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 19 वर्षों में आधारभूत संरचना के विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास जैसे क्षेत्रों में राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन में बिहार की प्रतिष्ठा और सम्मान को नई उँचाइयां मिली हैं। जिस बिहार को कभी अराजकता और पिछड़ेपन का प्रतीक माना जाता था तथा ‘बीमारू राज्य’ की संज्ञा दी जाती थी, वही बिहार आज विकास और सुशासन की मिसाल बन चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार की खोई हुई ख्याति को हमारे नेता ने पुनर्स्थापित किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अपने गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नए संकल्प लेने का अवसर भी है। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम एक समृद्ध, सशक्त और विकसित बिहार के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

(

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!