राज्य

बिहार विधान सभा के पूर्व माननीय सदस्य श्री ओमप्रकाश पासवान का पार्थिव शरीर आज  विधान सभा परिसर लाया गया ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उनके पार्थिव शरीर पर माननीय अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

माननीय अध्यक्ष ने कहा कि ओमप्रकाश पासवान जी कुशल राजनीतिज्ञ और समाजसेवी थे। उन्होंने बिहार विधान सभा में फतुहा क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधत्व किया था।उनके निधन से राजनीतिक एवम् सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्ववर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्‍त परिजनों एवम् समर्थकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

माननीय अध्यक्ष के पश्चात् माननीय सदस्य श्री सतीश कुमार, श्री राम रतन सिंह सहित बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव श्रीमती ख्याति सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!