![](https://kewalsachlive.in/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250206-WA0101-780x470.jpg)
नवेंदु मिश्र
नगर उटारी – संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत प्रखंड ऊंटारी रोड भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला की बैठक हुई। सबसे पहले दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की फोटो और फूल माला डालकर एवं राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुशील ठाकुर एवं संचालन महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री सोमेश सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सक्रिय सदस्य बनने के लिए हर व्यक्ति को अपने आईडी से 50 लोगों को जोड़ना अनिवार्य है। इस मौके पर उपस्थित महामंत्री रघुवीर सिंह चंद्रवंशी, प्रफुल्ल तिवारी, सांसद प्रतिनिधि राजाराम मेहता, उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ तिवारी, मानदेव शाह
उपाध्यक्ष, अमित कुमार प्रजापति युवा मोर्चा अध्यक्ष, संजय कुमार सिंह,अखिलेश दीक्षित ,बजरंगी शाह,सुधीर कुमार ,रामसेवक पासवान, नागेंद्र दीक्षित, बबन ठाकुर, सुजीत कुमार सिंह, दयाशंकर विश्वकर्मा, रमेश कुमार, शनेश्वर बैठा, राजेंद्र चौधरी, अनिता देवी ,सरिता देवी, रामसुंदर विश्वकर्मा, रामप्रवेश विश्वकर्मा ,गोपाल दीक्षित, नीरज तिवारी, राजकुमार चंद्रवंशी, नंदू राम, सुजीत कुमार सिंह एवं भाजपा सोशल मीडिया अजीत चंद्रवंशी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।