राजनीति

*5 फरवरी को पटना आ रहे हैं राहुल गांधी, स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के जयंती समारोह में होंगे शामिल*

ऋषिकेश पांडे/एसके मेमोरियल में 5 फरवरी को स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के जयंती में शामिल होंगे राहुल गांधी

स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के 130वीं जयंती में 5 फरवरी को पटना में शामिल होंगे नेता विपक्ष राहुल गांधी: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

देश के नेता विपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 5 फरवरी को एस के मेमोरियल हॉल में स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के 130वीं जन्म जयंती में शामिल होने पटना आ रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि सारण के गड़खा निवासी स्वतंत्रता सेनानी बिहार की अंतरिम सरकार में चार कैबिनेट मंत्रियों में से एक रहें थे। महात्मा गांधी के आंदोलनों से प्रभावित होकर स्व जगलाल चौधरी ने कलकता मेडिकल कॉलेज में अंतिम वर्ष के छात्र होने के बावजूद अपनी पढ़ाई छोड़ दी और स्वतंत्रता आंदोलन में खुद पड़े। इनके दो पुत्रों ने भी देश की आजादी की लड़ाई में महती भूमिका निभाई। 11 अगस्त 1942 को इनके बड़े पुत्र इंद्रदेव चौधरी सचिवालय पर झंडा फहराने के दौरान अंग्रेजों के गोली से घायल हो गए थे जो 22 अगस्त 1942 को अपने जख्मों से लड़ते हुए देश के लिए शहीद हो गए। जब इनका शव 40वर्षों की सजा काट रहें स्व. जगलाल चौधरी के पास लाया गया तो इन्होंने कहा कि मेरा बेटा धन्य हो गया जो देश के काम आया।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में 5 फरवरी को पूर्वाह्न 11:30 बजे देश के नेता विपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पटना में जयंती समारोह को संबोधित करेंगे और स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी के स्मृति में सम्मान समारोह में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार चौधरी होंगे जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेसजन शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!