फिल्मी दुनिया
फिल्म निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक का इलाज के दौरान निधन

गुड्डू कुमार सिंह/मुंबई 20 जनवरी 2025 भोजपुरी सिनेमा के लिए एक बड़ी दुख भरी खबर है। फिल्म निर्माता अशोक प्रसाद अभिषेक का इलाज के दौरान निधन हो गया है। अशोक प्रसाद एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों का निर्माण शुरू करने वाले थे। उन्होंने अपनी भोजपुरी फिल्मों के लिए खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे जैसे कई स्टार्स को साइन किया था। जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली थी।
अशोक प्रसाद अभिषेक सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे हैं। वो अपने सामाजिक कार्यों के जरिए लोगों को मुफ्त व्हील चेयर, दवाइयां, पुस्तकें जैसी तमाम जरूरी चीजें वितरित करते रहे हैं। अशोक प्रसाद अभिषेक के आकस्मिक निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।https://www.instagram.com/iashokprasad?igsh=MTM2enhmMnJ4aTUwdg==