राजनीति

बाबा साहेब के अपमान पर गृह मंत्री इस्तीफा दें – डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान तथा गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा को लेकर राजधानी में कांग्रेस का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

संविधान की धज्जियाँ उड़ाते हुए लोकतंत्र में विपक्ष को कुचलना चाहती है भाजपा, महापुरुषों का कर रही है अपमान- अखिलेश सिंह

मनीष कुमार कमालिया/केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा राज्यसभा में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ एवं गृहमंत्री के इस्तीफा देने की मांग को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज राजधानी पटना के आयकर गोलबंर पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस के सैकड़ो नेता तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा आयकर गोलंबर पहुंचकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।इस व्यापक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जबर्दस्त प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का एक बड़ा हुजूम आयकर गोलंबर पर जमा हुआ था।जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गई थी। आज दोपहर तकरीबन 3:00 बजे पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता- कार्यकर्ता आयकर गोलबंर पहुंच गए थे। पहले गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर दिए गए अपमानजनक बयान को लेकर माफी मांगने की मांग पर कांग्रेसी अड़े हुए थे।इस विरोध प्रदर्शन में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह ने किया।

मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह ने जो टिप्पणी की है।उसके लिए उन्हें तुरंत माफी मांगना चाहिए तथा पीएम मोदी को तुरंत अमित शाह को गृह मंत्री के पद से हटा दिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के वजह से संविधान है।लेकिन भाजपा नेताओं को ना तो संविधान के प्रति कोई सम्मान है ना ही वह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास रखते हैं।उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आपत्तिजनक बयान से यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के प्रति कैसी भावना रखती है।उन्होंने कहा कि कल भी संसद भवन के अंदर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी,अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत इंडिया ब्लॉक के अन्य सांसदों के साथ भाजपाई सांसदों ने गुंडागर्दी सरीखा व्यवहार किया था। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र तथा संविधान दोनों का अपमान करती जा रही है। लेकिन कांग्रेस बीजेपी को उसके नापाक मंसूबों को कभी पूरा नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र तथा संविधान में आम आदमी की जो आस्था है।उसकी आस्था बरकरार रखने के लिए कांग्रेस पार्टी किसी भी हद तक जा सकती है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका।

आज कांग्रेस के द्वारा आहूत इस विरोध-प्रदर्शन में आज के विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे कांग्रेस विधायक दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, कौकब कादरी, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अफाक आलम, अजीत शर्मा, डा0 समीर कुमार सिंह, राजेश कुमार, बिजेन्द्र चैधरी, इजहारूल हुसैन, मुन्ना तिवारी, श्रीमती नीतू सिंह, श्रीमती प्रतिमा कुमारी दास, आनन्द शंकर सिंह, छत्रपति यादव, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, श्रीमती ज्योति, संजीव प्रसाद टौनी, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, अनिल कुमार, विनोद यादव, मुन्ना शाही , अजय कुमार सिंह, अमित कुमार टुन्ना, अमिता भूषण, राज कुमार राजन, गरीब दास, डा0 संजय यादव सूरज यादव, उमैर खान, आनन्द माधव, कुमार आशीष, आलोक हर्ष, राजेश कुमार सिन्हा, सौरभ सिन्हा, ज्ञान रंजन, डा0 आशुतोष शर्मा, राजकिशोर सिंह, आजमी बारी, मिन्नत रहमानी, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, शशिकांत तिवारी रामायण प्रसाद यादव, उमेश कुमार राम, मनोज मेहता, रीता सिंह, राजेश मिश्रा, गुंजन पटेल, आदित्य पासवान, सुधा मिश्रा, राज छविराज, शशि रंजन, गुरूजीत सिंह, निधि पाण्डेय, कुन्दन गुप्ता, रवि गोल्डेन, रामायण प्रसाद यादव, विमलेश तिवारी, अनुप कुमार, अमित कुमार, अब्दुल बकी सज्जन, विशाल रंजन, संजय मिश्रा, अजय पासवान, सुदय शर्मा, मो0 कामरान, मिरनाल अनामय, प्रदुमन यादव, उदय शंकर पटेल, उर्मिला सिंह नीलू,रूपन झा, नदीम अंसारी, हीरा सिंह वग्गा, राहुल पासवान, मो0 शाहनवाज, अमित सिकन्दर, राजेन्द्र चैधरी, सत्येन्द्र कुमार सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय,, मनोज शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button