ताजा खबर

*जरुरतमंन्द बच्चो संग आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने मनाई दिवाली*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा/पटना ::देश के अग्रणी युवा संगठन आयुष्मान भारत फाउंडेशन ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुधवार को दिवाली जरूरतमंद बच्चो के बीच जाकर, मिठाईया, पटाखे और अन्य सामग्रियां बाँट कर मनाई। इस वर्ष खुशियाँ बाटने के लिए संगठन परिवार ने बिहार के छपरा जनपद को चुना था। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता ने दिवाली किट गरीब बच्चो मे बाँटे। इस अवसर पर डॉ गुप्ता ने बताया कि किट पाकर बच्चो के चेहरो पर मुस्कान आ गई जैसा मानो बर्षो से छुपी थी। डॉ गुप्ता ने आगे कहा की संगठन परिवार प्रत्येक वर्ष एक जनपद को चुनता है और यहां जाकर बच्चो को दिवाली किट देता है।

डॉ गुप्ता ने कहा की दिवाली का अर्थ खुशियाँ होता है और खुशियाँ केवल स्वयं के लिए नहीं होता है बल्कि अन्य के चेहरो पर भी खुशिया लाया जाया, बिशेष कर उन बच्चो के लिए जो जरूरतमंद और बेसहारा है। दिवाली सामग्री वितरण कार्यक्रम में विशेष सहयोगी दीपक जायसवाल, संदीप जायसवाल, सुमित सिंह, अमजद अली, उमाशंकर शर्मा, सुनील कुमार एवं अमित कुमार थे।

आयुष्मान भारत फाउंडेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष हम सब महापर्व छठ पूजा पर भी महिलाओं को छठ पूजा हेतु छठ सामग्री वितरण करेंगे, जो महिलाएं छठ पूजा के सामान को खरीदने मे असमर्थ है जिसके के लिए इस वर्ष देवरिया जनपद को चुना गया है।
———

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!