जब पूरे देश में सोमवार सुबह होली का त्यौहार मनाया जा रहा था तब पुंछ इलाके में फिर से पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई।पाकिस्तानी सेना ने आज फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर बिना किसी कारण के गोलीबारी की।रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता कहा है कि पाकिस्तान ने एलओसी पर कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर 82 एमएम मोर्टार और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया।उन्होंने कहा,गोलीबारी रविवार 12 बजे शुरू हुई और हमारे जवानों ने इसका मुंहतोड़ जबाब दिया।अभी भी रुक-रुक के गोलीबारी जारी है।तस्वीरों के मुताबिक गोलीबारी भारी नजर नहीं आ रही है।लेकिन एक बेवजह की लड़ाई शुरू करने को उकसाती दिख रही है।अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है।
रिपोर्ट-न्यूज़ रिपोटर
Post Views: 195
Like this:
Like Loading...
Back to top button
error: Content is protected !!