अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, एनडीपीएस एक्ट के मामले के एक शातिर युवक को सदर थाना की पुलिस ने शनिवार को खगड़ा कोरिया बस्ती के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मो जसीम खगड़ा माछमारा का रहने वाला है।आरोपी को एएसआई संजय कुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार किया है। इसके विरुद्ध सदर थाना कांड संख्या 260/22 के तहत जुलाई माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया था। आरोपी के घर से तलाशी के क्रम में 10 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया था। मामला दर्ज किए जाने के बाद से ही आरोपी जसीम फरार चल रहा था। वही आरोपी की पत्नी के विरुद्ध भी थाने में मामला दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस आरोपी को पिछले पांच माह से तलाश कर रही थी। पुलिस को आरोपी के शहर में रहने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मौके से फरार होने की फिराक में था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही की स्मैक के मामले में हाल के दिनों में इसकी गतिविधियां क्या थी। पुलिस आरोपी के बारे में पड़ताल कर रही है। इसके और कौन कौन से साथी हैं। पुलिस उन्हें भी तलाश कर रही है। वही इससे पूर्व इसके विरुद्ध कितने मामले दर्ज हैं। यह भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button