महाविद्यालय में किसी भी तरह के मनमानी लुटखसोट गुटबंदी एवं दबंगई वारदास नहीं – प्रो उदय प्रताप सिंह।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा -गडहनी। जन सहकारी डिग्री कॉलेज बराप गड़हनी के सभागार में महाविद्यालय के ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु एक आवश्यक बैठक प्रो विमलेश कुमार मिश्र एवं विश्वामित्र सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। समस्याओं पर चर्चा करते हुए श्री मिश्र ने कहा की विगत 5 माह से कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित हैं जिसके कारण कॉलेज मे अराजकता मनमानी गुटबंदी हो गई है साथ ही वित्तीय अनियमितता एवं लूट खसोट तथा छात्र-छात्राओं में अवैध वसूली की जा रही है।यही नहीं महाविद्यालय के कनीय शिक्षक शंभू शरन सिंह द्वारा दबंगई करते हुए केवल अपने चाहने वाले लोगों का उपस्थिति पंजी पर उपस्थिति हस्ताक्षर बनवाया जा रहा है। जिसके कारण उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करने से वंचित शिक्षक एवं शिक्षिका कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।विश्वामित्र सिंह ने कहा के सुशील कुमार सिंह शारीरिक एवं मानसिक रूप से कार्य करने में सक्षम नहीं है उनके स्थान पर किसी अन्य वरीय को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया जाए। संजय कुमार राय पूर्व शिक्षक प्रतिनिधि रहने के कारण सत्र 2023 एवं 2024 के शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव एवं वित्तीय तथा प्रशासनिक कार्य बाधित हो रहा है जो खेद का विषय है।प्रोफेसर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महाविद्यालय में किसी भी तरह के मनमानी लुटखसोट गुटबंदी एवं दबंगई वारदास नहीं की जाएगी। प्रभारी प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह को जब तक नहीं बदला जाएगा कॉलेज का व्यवस्था नहीं बदलेगा।प्रो सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि कॉलेज के सभी कर्मचारियों को मिलजुलकर आपसी प्रेम पूर्वक नियमानुसार कॉलेज का संचालन करना चाहिए।किसी कर्मचारी को भी कॉलेज से हटाना गलत है।बैठक में बृजेश तिवारी, सचिन कुमार, सज्जाद हैदर, कृष्ण बिहारी पांडे, सुनील पांडे, नासिक आदि ने भी अपना विचार प्रकट किया।