फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को प्रसूता की मौत के बाद बवाल कर अस्पताल उपाधीक्षक डा.अजय कुमार सिंह पर हमला करनेवाला नामजद आरोपी मो.फिरोज पिता स्व.सिराज ढोलबज्जा वार्ड संख्या 5 निवासी को पुलिस ने शनिवार को उसके ढोलबज्जा स्थित आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा के साथ एसआई राकेश कुमार,शिवनाथ महतो सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।विदित हो कि अस्पताल में बवाल के दौरान उपाधीक्षक डा.अजय कुमार सिंह पर हमले के बाद डा.सिंह ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर उक्त नामजद के अलावा 15 अज्ञात लोगों पर थाना कांड संख्या 685/16 दर्ज कराया गया था।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने बताया कि उक्त आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।अन्य आरोपियों की खोजबीन जारी है।जल्द ही घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। यहाँ से गौड़ करे की..आरोपी के जेल भेजे जाने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने एक अहम बैठक आयोजित की,जिसमें विभिन्न¨बदुओं पर चर्चा करने के बाद उन्होंने अस्पताल में अवरुद्ध स्वास्थ्य सेवा को पुन:शुरु करने का निर्णय लिया।बैठक के दौरान अस्पताल के उपाधीक्षक डा.अजय कुमार सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों एवं चिकित्सकों को पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी और कहा कि अब चूंकि आरोपी अरेस्ट हो गया है, इसीलिए अपने वायदे के अनुसार हमें अस्पताल आनेवाले मरीजों का ईलाज व उनकी सेवा में कोई कमी नहीं करनी है।डा.सिंह ने यह भी कहा कि अस्पताल के कर्मी अपने को कमजोर बिल्कुल नहीं समङों।हमारी लड़ाई मरीजों से नहीं बल्कि उन गुंडों से है जो मरीजों के पीछे छुपकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे रहते हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश सेतु के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण, संजय सरावगी भी रहे मौजूद*
5 hours ago
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर एयरपोर्ट के नवीन भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया
7 days ago
Check Also
Close

