किशनगंज : रमजान नदी में सफाईकर्मी की डूबकर हुई मौत
मृतक व्यक्ति विजय मल्लिक 30 वर्ष डुमरिया वार्ड संख्या 30 जेल गेट के समीप का रहने वाला है

किशनगंज, 28 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, आदिवासी टोला कजलामनी स्थित रमजान नदी में रविवार की देर शाम एक सफाई कर्मी डूबकर मौत हो गया। मृतक व्यक्ति विजय मल्लिक 30 वर्ष डुमरिया वार्ड संख्या 30 जेल गेट के समीप का रहने वाला है। मृतक व्यक्ति के वार्ड संख्या 30 का निवासी होने के कारण परिजनों ने पहले वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह को घटना की जानकारी दी। पार्षद प्रतिनिधि ने घटना की सूचना सदर पुलिस व अंचल प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ समीर कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम लापता व्यक्ति की तलाश की। बताया जाता है कि मृतक विजय मल्लिक काम से कजलामनी की ओर जा रहा था। तभी वह पुल पर रुक गया और अचानक नदी में डूब गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पहले परिजनों को दी। घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। रविवार देर शाम तक युवक की खोजबीन जारी थी। वही सोमवार को मृतक का शव मिला। वही मृतक व्यक्ति पांच छोटे-छोटे बच्चों के पिता है। मृतक की पत्नी रिंकी देवी भी अपने बच्चों के साथ मौके पर पहुंची थी। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल था।