किशनगंजज्योतिष/धर्मबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : रुईधासा में 29-30 जुलाई को होगा महाकाल महोत्सव, तैयारियां अंतिम चरण में

किशनगंज, 26 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में 29 एवं 30 जुलाई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय महाकाल महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, वहीं रंग-रोगन सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत ने बताया कि महाकाल महोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया जाता है। पूर्व में महोत्सव के अवसर पर पुरानी प्रतिमा का विसर्जन कर नई प्रतिमा की स्थापना की जाती थी, लेकिन अब मंदिर में स्थायी पत्थर की प्रतिमा स्थापित होने के कारण केवल कलश का विसर्जन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को नगर भ्रमण के बाद कलश का नदी में विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद 30 जुलाई को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान के साथ महाकाल बाबा की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होगी। इस अनुष्ठान का संचालन काशी (वाराणसी) से आने वाले विद्वान पुरोहित एवं महंत करेंगे, जो महोत्सव से एक दिन पूर्व किशनगंज पहुंचेंगे।

महाकाल महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए समिति की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति के राजेश दुबे, सत्यम चारुस्त, धर्मेंद्र सिंह, शैलेश ओझा, रोहित झा, नितम दास, मीरा सिन्हा सहित अन्य सदस्य आयोजन की तैयारियों में लगे हुए हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button