किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, अवैध खनन में प्रयुक्त 16 नावें तोड़ी गईं

किशनगंज, 26 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/फ़रीद अहमद, जिले में अवैध बालू खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को खनन विभाग एवं पहाड़कट्टा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए काला सिंहिया क्षेत्र में अवैध खनन में प्रयुक्त 16 थर्मोकोल से निर्मित नावों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया।

खनन विभाग के खान निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस बल भी मौजूद रहा। जानकारी के अनुसार, इन थर्मोकोल नावों का उपयोग नदी से अवैध रूप से बालू निकालने के लिए किया जा रहा था। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी नावों को नष्ट कर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।खनन विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने अवैध खनन में संलिप्त लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गौरतलब है कि प्रशासन की लगातार कार्रवाई के बावजूद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बालू खनन की शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि, खनन विभाग समय-समय पर छापेमारी कर कार्रवाई कर रहा है। विभाग का कहना है कि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नियमित निगरानी और अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button