झारखंडराजनीति

पलामू जिले के लिए मैं निरंतर खड़ा रहूंगा और हमसे जो बनेगा मैं करूंगा – कालीचरण

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमें निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने वर्तमान जिला अध्यक्ष अमित तिवारी को पदभार ग्रहण कराया। समारोह के प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह के साथ-साथ प्रदेश के जिला के व मंडल के प्रभारी व अध्यक्ष के साथ-साथ कार्यकर्ता इस बात के साक्षी हुए ।आज की अध्यक्षता भी नीवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक ने की। उन्होंने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि दायित्व तो आते जाते रहता है हम यहां सब केवल और केवल एक कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने खूब तालियां भी बटोरी ,उन्होंने कविता सुना कर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीओं का उत्साह वर्धन भी किया। व अपने वर्तमान अध्यक्ष अमित तिवारी को पूर्ण सहयोग करने का वचन भी दिया। साथ ही साथ निवर्तमान जिला अध्यक्ष विजय नंद पाठक को सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारी मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्षों कार्यकर्ताओं प्रदेश के नेताओं इन सभी का उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा की ,साथ ही धन्यवाद भी किया ।
प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान ने कहा कि कार्यकर्ता ही सब कुछ होते हैं यह केवल दायित्व परिवर्तन होता है उन्होंने नीवर्तमान अध्यक्ष की भी प्रशंसा की व एक घटना का भी उल्लेख किया। साथ ही साथ वर्तमान अध्यक्ष को बधाइयां दी। आज के कार्यक्रम के प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह ने बहुत ही संक्षिप्त में बातें कहीं। उन्होंने यह कहा कि अधिक से अधिक विधायक जिले से जीत कर जाएंगे उतना ही जिला अध्यक्ष का मान सम्मान बढ़ेगा ।साथ में हमारा भी और कार्यकर्ताओं का भी सम्मान बढ़ेगा । इस जिले के सम्मान के लिए मैं निरंतर खड़ा रहूंगा उन्होंने भी जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं व बधाइयां दीं। वहीं वर्तमान जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि भाजपा में पद नहीं बल्कि दायित्व होता है ऐसा मेरा मानना है । इस पार्टी में प्रतिभा को पहचाना जाता है और उसके अनुरूप ही दायित्व दिया जाता है ।आप सबसे आग्रह है कि अनुशासन में हम सभी को रहना है पार्टी का अनुशासन का पालन करना अनिवार्य है। पलामू भाजपा प्रभारी महोदय को यह आश्वासन देता हूं कि हम पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। मंच संचालन का कार्य युवा मोर्चा महामंत्री श्वेतांक गर्ग ने किया। मंच को संबोधित करने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह परशुराम ओझा प्रेम कुमार सिंह नरेंद्र पांडे भी थे। मौके पर प्रदेश कार्य समिति समस्त सदस्य विनोद सिंह राष्ट्रीय किसान मोर्चा के सदस्य अशोक सिंह पूर्व सांसद मनोज कुमार प्रभात भुईयां उदय शुक्ला अविनाश वर्मा रामप्रवेश सिंह अजय तिवारी लवली गुप्ता जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय अरविंद सिंह अरविंद गुप्ता सुनील पासवान रेणु देवी संतोष सिंह नवेंदु मिश्रा सोमेश सिंह सीटू गुप्ता जय दुबे शिवकुमार मिश्र जितेंद्र तिवारी रेणुका पांडे जितेंद्र तिवारी ज्योति पांडे विश्वजीत पाठक रामेश्वर राम राकेश दुबे वशिष्ठ पांडे श्याम देव सिंह निरंजन पासवान प्रदीप सिंह विजय ठाकुर संजय सिंह संतोष पांडे विजय पाठक अजीत प्रसाद सत्येंद्र कुमार यादव अविनाश छोटू समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष व प्रभारी के साथ-साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन व सभा समाप्ति की घोषणा युवा मोर्चा के महामंत्री विपुल गुप्ता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button