District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : तीन महीने में पंचायत सरकार भवन की दीवारों में दरार, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

मुखिया इकरामुल हक समेत ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की

किशनगंज, 17 अगस्त (के.स.)। फ़रीद अहमद, ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत बंदरझूला पंचायत में करीब तीन महीने पूर्व बनकर तैयार हुए पंचायत सरकार भवन की दीवारों में दरारें आने का मामला सामने आया है। भवन की दीवारों में आई दरारों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस भवन को लंबे समय तक पंचायत के प्रशासनिक कार्यों का केंद्र बनना है, उसके निर्माण के महज कुछ महीनों बाद ही दीवारों में दरार आना चिंता का विषय है। ग्रामीणों में यह आशंका भी है कि यदि समय रहते भवन की तकनीकी जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।पंचायत के मुखिया इकरामुल हक सहित स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच के दौरान भवन में इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री, नींव, दीवारों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया और संबंधित तकनीकी मानकों की जांच होनी चाहिए। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button