झारखंड

छात्रों की मांगें मानी गईं, आंदोलन समाप्त — डॉ. इरफान अंसारी ने जननायक राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और के. राजू का जताया आभार

राँची 18 अगस्त: झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक फैसला लिया। सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा समेत TDPL के माध्यम से 2014 से आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया। इसके अलावा 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा सहित दो अन्य JPSC परीक्षाओं को भी रद्द करने की घोषणा की गई। सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और भर्ती प्रक्रिया में सुधार का भरोसा भी दिया।झारखंड सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से स्वीकार किया, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने छात्रों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया रात्रि लगभग 4 घंटे तक बिना किसी सुरक्षा गार्ड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह आंदोलनकारी छात्रों के बीच मौजूद रहे। सरकार द्वारा छात्रों की मांगों को गंभीरता से स्वीकार किए जाने के बाद दोनों मंत्रियों ने छात्रों से बातचीत की, उन्हें समझाया और जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवाया।

स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते डॉ. इरफान अंसारी ने छात्रों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। सभी आंदोलनकारी छात्रों का मेडिकल चेकअप कराया गया, उनकी स्वास्थ्य स्थिति का बुलेटिन लिया गया और चिकित्सकीय रूप से संतुष्ट होने के बाद ही बच्चों को डिस्चार्ज किया गया।

डॉ. इरफान अंसारी ने छात्रों से कहा, “आप हमारे बच्चे हैं। आपकी मांगों को सरकार ने गंभीरता से मान लिया है। अब आंदोलन समाप्त कर अपनी पढ़ाई-लिखाई और भविष्य पर ध्यान दें। आपकी मेहनत और आपका उज्ज्वल भविष्य हमारी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा कि इस पूरे फैसले में जननायक श्री राहुल गांधी जी, लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी और झारखंड कांग्रेस प्रभारी श्री के. राजू साहब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा, “मैं इन सभी का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।”

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते इस पूरे घटनाक्रम में मेरी भूमिका काफी अहम थी। छात्रों ने मेरी और श्रीमती दीपिका पांडे सिंह जी की बात पर विश्वास किया और शांतिपूर्ण तरीके से अपना अनशन समाप्त किया। इसके लिए मैं सभी आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं को दिल से धन्यवाद देता हूं।

अनशन समाप्त होने के बाद आंदोलनकारी छात्रों ने भी जननायक श्री राहुल गांधी जी, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी, श्री के. राजू साहब, डॉ. इरफान अंसारी और श्रीमती दीपिका पांडे सिंह के प्रति दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “सरकार ने आपकी मांगें मान ली हैं। अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपनी पढ़ाई, मेहनत और उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान दें। आपकी जीत हमारी खुशी है और आपके भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।”

Related Articles

Back to top button