झारखंडश्रद्धांजलि

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक

रांची, 06 सितंबर 2026: झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से राज्य में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी और प्रिय सुदिव्य कुमार के निधन की दुखद सूचना को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार का जाना उनके व्यक्तिगत जीवन में ऐसी शून्यता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने भावुक होकर कहा कि सुदिव्य कुमार को याद करते हुए बार-बार यह एहसास हो रहा है कि जिंदगी कितनी क्षणभंगुर है। कल तक जो आवाज उनके बीच थी, आज वह केवल स्मृतियों में रह गई है। उन्होंने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने शोक की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

“आप हमेशा याद आएंगे… नमन!”

Related Articles

Back to top button