झारखंडताजा खबरराजनीतिराज्य

25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए प्रमंडलीय प्रभारी व सांसद

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – आज भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला कार्यालय, मेदिनीनगर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में आयोजित “25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान” के जिला स्तरीय कार्यशाला मे प्रमंडलीय प्रभारी विकास प्रीतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान संगठन की सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और सशक्त बनाएं।

पलामू जिला प्रभारी शशि भूषण भगत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बूथ स्तर से जिला स्तर तक चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया और सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक करने की अपील भी की।

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के सेवा एवं संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने पर देश एवं जनहित में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियां को लेकर जन-जन तक जाना ही  इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। 2014 से  और आज 2026 में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री का सपना 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनाने का है।

जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा पहले हम सभी 17 सितंबर से 15 दिन का पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम करते रहे हैं लेकिन इस बार मोदी जी के 25 साल पूरा होने पर एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाना है और पार्टी के निर्देशानुसार 14 तरह के विभिन्न कार्यक्रमों को गांव से लेकर शहर तक सफलता पूर्वक करना है। वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि सेवा समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ भाजपा परिवार निरंतर जन सेवा के पद पर अग्रसर है। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय ठाकुर ने किया।
कार्यक्रम में प्रेम सिंह, विपिन बिहारी सिंह नरेंद्र पांडे, विजयानंद पाठक, उदय शुक्ला, अजय तिवारी, विधायक शशि भूषण मेहता, संध्या सिंह, रूपा सिंह, लवली गुप्ता, रविंद्र सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, प्रभात भुइया, विजय ओझा, शिवकुमार मिश्रा, सुनील पासवान, बीपी शुक्ला, भीष्म चौरसिया, सोमेश सिंह, शुभम प्रसाद,  श्वेतांक गर्ग, ईश्वरी पांडे, भोला पांडे,  सरवन गुप्ता, छोटू सिंह, राजेश सिंह, सुनील तिवारी, अनुज पांडे, जितेंद्र तिवारी, विजय कुशवाहा, सतीश पासवान, विपुल गुप्ता ,ज्योति पांडे, विश्वजीत पाठक, मनीष पांडे, संदीप गुप्ता, शैलेश सिंह, अजीत चंद्रवंशी, बैजनाथ प्रसाद, राकेश पांडे, अजय सिंह, मनोज विश्वकर्मा, लूडू खान, सुजाता सिंह, रेनू देवी, मंजू देवी, दर्शनीया ,देवी पुष्पा देवी, किरण अग्रवाल, मंजू अग्रवाल सहित जिला पदाधिकारीगण एवं सभी मंडल अध्यक्षगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button