किशनगंज : जिले में दिन और रात चलाया जा रहा है वाहन जांच अभियान
वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक दूर से ही अपना रास्ता बदल रहे थे। किसी के भी संदिग्ध पाए जाने पर जांच के लिए थाना लाने का भी निर्देश दिया गया है
किशनगंज, 29 मार्च (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी सागर कुमार के निर्देश पर गुरुवार की रात व शुक्रवार को पुलिस के द्वारा शहर सहित जिले के अलग अलग स्थानों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पदस्थापना के बाद से एसपी लगातार थानाध्यक्ष को अपने आपने थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाए जाने का निर्देश दे रहे है। वही शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर जांच की गई। वही शहर में सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया जा रहा था। साथ ही चेक पोस्टों से सटे बंगाल सीमा पर भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान में वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली जा रही थी। वही बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी जांच की जा रही थी। इस दौरान वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी। वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक दूर से ही अपना रास्ता बदल रहे थे। किसी के भी संदिग्ध पाए जाने पर जांच के लिए थाना लाने का भी निर्देश दिया गया है। विशेष रूप से वाहनों के डिक्की की जांच की जा रही थी। पल्सर, अपाची बाइक पर पुलिस की विशेष नजर थी।