जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में नगर निगम-नगर परिषद् अनुकम्पा समिति की बैठक हुई। इसमें कुल 10 मृत कर्मियों के आश्रितों की नियुक्ति की अनुशंसा करने का निर्णय लिया गया। 08 पटना नगर निगम के तथा 01-01 नगर परिषद्, मोकामा तथा नगर परिषद्, खगौल के कर्मी थे।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –पटना नगर निगम के मृत कर्मियों का विवरण निम्नवत् हैः-
1. स्व0 जगदीश राम, सफाई मजदूर, अजीमाबाद अंचल, पटना नगर निगम
2. स्व0 विजय, सफाई मजदूर, कंकड़बाग अंचल, पटना नगर निगम
3. स्व0 अशोक कुमार श्रीवास्तव, सफाई पर्यवेक्षक, पटना सिटी अंचल, पटना नगर निगम
4. स्व0 नाजमा खातून, कीट शोधक, नूतन राजधानी अंचल, पटना नगर निगम
5. स्व0 सुनील कुमार, सफाई मजदूर, पाटलिपुत्र अंचल, पटना नगर निगम
6. स्व0 इस्लाम अंसारी, सफाई पर्यवेक्षक, अजीमाबाद अंचल, पटना नगर निगम
7. स्व0 बोधी दास, सफाई मजदूर, नूतन राजधानी अंचल, पटना नगर निगम
8. स्व0 सलाउद्दीन, सफाई मजदूर, बांकीपुर अंचल, पटना नगर निगम
नगर परिषद् के मृत कर्मियों का विवरण निम्नवत् हैः-
1. स्व0 संजू देवी, सफाई मजदूर, नगर परिषद्, मोकामा
2. स्व0 कौलेश्वर रविदास, दिनचर्चा लिपिक, नगर परिषद्, खगौल
अनुकम्पात्मक नियुक्ति हेतु मृत कर्मी के आश्रित द्वारा समर्पित आवेदन, विभाग द्वारा अग्रसारण, पारिवारिक सूची, मृतक के अन्य आश्रितों द्वारा समर्पित अनापत्ति शपथ-पत्र, अनियोजन प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र सहित अन्य सभी कागजातों का अनुकम्पा समिति द्वारा सम्यक विचारोपरान्त सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के आलोक में लिए गए निर्णय के आलोक में मृत कर्मियों के आश्रितों की नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई है।
डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों के हित के प्रति प्रशासन सजग एवं संवेदनशील है। नौकरी के दौरान कर्मी के आकस्मिक निधन से उनके आश्रित को नियमानुसार अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्रदान की जाती है। इसके लिए अनुकम्पा समिति की नियमित तौर पर बैठक होती है एवं प्रावधानों के अनुसार नियुक्ति की अनुसंशा की जाती है।