ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*पटना सदर अनुमंडल अंतर्गत 50 कोविड मृतक के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान का चेक वितरित*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद-अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर श्री नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित विशेष कैंप में 50 कोविड मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार चार लाख के अनुग्रह अनुदान का चेक वितरित किया गया। अनुमंडल अंतर्गत अब तक 379 मृतक के आश्रितों को चेक का वितरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को संवेदनशील होकर कोरोना से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान की राशि का अविलंब भुगतान करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button