प्रमुख खबरें

मिशन 225’ की कामयाबी में महिला शक्ति की होगी सबसे अहम भूमिका – उमेश सिंह कुशवाहा।…

नीतीश कुमार ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान दिए – लेशी सिंह

शराबबंदी कानून का सबसे अधिक लाभ प्रदेश की आधी आबादी को मिला – शीला मंडल

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/गुरूवार को प्रदेश कार्यालय, पटना के कर्पूरी सभागार में जद (यू0) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं संगठन प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, नीतीश सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं पार्टी की मजबूती को लेकर सार्थक चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता डाॅ0 भारती मेहता एवं मंच का संचालन प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा एन शर्मा ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा दूसरा उदाहरण मौजूद नहीं है। हमारे नेता की प्रभावी नीतियों ने आधी आबादी को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है। हमारे नेता ने प्रदेश को जंगलराज के अंधकार से निकालकर भयमुक्त माहौल कायम करने का काम किया है। साथ ही पंचायती राज एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर महिलाओं को सबल बनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिला प्रकोष्ठ, जद (यू0) की मुख्य आधारशिला है इसलिए महिला साथियों को एकजुट होकर मिशन 225 की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से जुटना होगा। यदि आधी आबादी संकल्प ले ले, तो 2025 में माननीय श्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर पुनः आसीन होने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती।

बिहार सरकार की माननीया मंत्री श्रीमती लेशी सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रदेश की महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव धरातल पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को और सशक्त बनाने के लिए हमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। साथ ही, सरकार की पिछले 19 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों का प्रभावी तरीके से प्रचार-प्रसार करना होगा, ताकि जन-जन तक हमारी नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी पहुंच सके।

 

 

माननीया मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ठोस नीतियों और प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश की महिलाएँ सशक्त हुई हैं। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, उनके आग्रह पर ही मुख्यमंत्री ने बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया, जिसका सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों के तहत जीविका समूह के माध्यम से 1 करोड़ 31 लाख से अधिक महिलाएँ आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं।

विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि विपक्ष के भ्रामक दुष्प्रचार का मजबूती से जवाब देना होगा और जनता को सच बताना होगा। उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी, अपराध और अराजकता अपने चरम पर थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष परिवारवाद की राजनीति में लिप्त है और जनता के हितों की उन्हें कोई चिंता नहीं है। दूसरी ओर, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार 14 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राजनीतिक सत्ता का प्रयोग सामाजिक परिवर्तन के लिए किया। उनके दूरदर्शी नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज बिहार में देशभर के मुकाबले पुलिस बल में सबसे अधिक महिलाएँ कार्यरत हैं, जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। साथ ही, उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि ऐसे तत्व समाज में अस्थिरता फैलाकर महिलाओं के हितों को नुकसान पहुँचाना चाहते हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी सह पूर्व मंत्री श्रीमती रंजू गीता, पूर्व सांसद श्रीमती अश्वमेध देवी, श्रीमती कहकशां परवीन, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह, प्रकोष्ठों के प्रभारी प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्रीमती संगीता ठाकुर, श्रीमती ज्योति कुमारी, श्रीमती प्रमिला प्रजापति, श्रीमती कंचन गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, सुश्री अनुप्रिया, श्रीमती मालती सिंह, श्रीमती अफरोजा खातून, श्रीमती यास्मिन खान सहित महिला प्रकोष्ठ की कई पदाधिकारीगण मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button