फिल्मी दुनियाब्रेकिंग न्यूज़

त्रिमूर्ति म्यूजिकल भोजपुरी प्रतिभावान कलाकारों के लिए उपलब्ध कराएगा प्लेटफार्म, नयी पीढ़ी के कलाकरों को मिलेगा अवसर।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-भोजपुरी भाषा ने देश के साथ साथ विश्व के लोगों को भी अपनी तरफ आकर्षित किया है। भोजपुरी केवल भाषा के तौर पर ही नहीं बल्कि कला के क्षेत्र में भी अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चूका है। आज भोजपुरी को भारत के बाहर अंतराष्ट्रीय मंचों पर भी सराहना मिल रही है। तेजी से बढ़ते भोजपुरी इंडस्ट्री में आज के नयी पीढ़ी के युवा कलाकार भी अपने टैलेंट के माध्यम भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन सही मंच नहीं मिलने से आज नए कलाकारों को काफी संघर्ष का सामना करना पड़ता है।

भोजपुरी प्रतिभा को निखारने के लिए त्रिमूर्ति म्यूजिकल भोजपुरी मौका दे रही है। त्रिमूर्ति म्यूजिकल भोजपुरी के निदेशक कुमार आलम ने बताया कि भोजपुरी प्रतिभा को निखारने के लिए उनकी कंपनी भोजपुरी के प्रतिभाशाली कलाकारों को ज्यादा से ज्यादा मौका देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मार्केट के सिंगरों से बाहर के टैलेंट को तरजीह देकर नए सिंगरों पर ज्यादा भरोसा दिखाना और उनको ज्यादा प्रमोट करना कंपनी की पहली प्राथमिकता होगी। त्रिमूर्ति म्यूजिकल भोजपुरी संस्कृति से जुड़कर साफ़ सुथरे गाने और फिल्मों का निर्माण करेगी जिसे पूरा परिवार साथ में बैठकर देख -सुन कर मनोरंजन कर सके।

कुमार आलम अपनी कंपनी के भोजपुरी के नए कलाकारों को मौका देने के साथ – साथ भोजपुरी के संस्कृति के मान सम्मान को जिन्दा रखना चाहते हैं। कुमार आलम यह भी कहते हैं वैसे तो सधे हुए सुरों को मुकाम तक पहुंचाने के लिए आज के समय में कई प्लेटफॉर्म मौजूद हैं लेकिन वहां तक पहुंचना आज के छोटे शहर, गाँव-कस्बों के कलाकारों को पहुंचना आसान नहीं है। खासतौर महिला कलाकारों को कई तरीकों की चुनौतियों से जूझना पड़ता है। उनकी कंपनी त्रिमूर्ति म्यूजिकल भोजपुरी फीमेल सिंगर को साफ़ सुथरे माहौल में टैलेंट को शोकेस करने का मौका देगी।

Related Articles

Back to top button