ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ ने दी दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और छठ की बधाई

जितेन्द्र कुमार सिन्हा:-जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ० प्रभात चंद्रा ने प्रदेशवासियों को दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि दीपावली में लोग अपने घर के अंधेरे को दूर करने के साथ ही लोगों को अपने मन के अंधेरे को भी दूर करना चाहिए और सद्भावना के साथ दीपावली मनाना चाहिए।

उन्होंने ने चित्रगुप्त पूजा की बधाई देते हुए कहा कि चित्रगुप्त पूजा केवल कायस्थों की ही पूजा नही है।यह पूजा उन सभी लोगों के लिए है, जो कलमजीवी हैं। इसलिए प्रदेश के सभी कलमजीवियों को कायस्थों के साथ मिलकर चित्रगुप्त पूजा करनी चाहिए। इससे एकता और सद्भावना बढ़ेगी।

डॉ०चंद्रा ने प्रदेश के छठवर्तियों को पावन लोकप्रिय कठिन सूर्य पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के दिशा निर्देश में प्रकोष्ठ जिला और अनुमंडल में संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहार में हर वर्ग के लिए काम किया है और कर रहे हैं। उनके निर्देशन में राज्य विकास के पथ पर है।

————

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!