किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : पौआखाली में नाला निर्माण में अनियमितता, बिजली पोल के बीच खड़ी कर दी साइड वॉल

किशनगंज,25अप्रैल(के.स.)। फ़रीद अहमद, ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली नगर पंचायत में मुख्य सड़क किनारे जिला स्तर से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला प्रकाश में आया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, निर्माण के दौरान सड़क किनारे लगे बिजली पोल को हटाए बिना ही दोनों ओर नाले की साइड वॉल खड़ी कर दी गई है। पोल बीच में ही छोड़ दिए जाने से भविष्य में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।वहीं, निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की भी अनदेखी की जा रही है। नियमानुसार नाले की सबसे निचली सतह पर पहले ईंट बिछाकर उसके ऊपर ढलाई की जानी चाहिए, लेकिन यहां बिना ईंट बिछाए ही सीधे ढलाई कर दी गई है। कई स्थानों पर टूटी-फूटी ईंटों के उपयोग की भी शिकायत सामने आई है। मामले को लेकर उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबुनसर आलम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य पर तत्काल रोक लगवा दी है। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि जब तक संबंधित विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचकर जांच नहीं करते, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित निर्माण कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की है। मौके पर मौजूद पेटी कॉन्ट्रैक्टर नौशाद आलम ने भी कार्य में अनियमितता की बात स्वीकार की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!