ताजा खबरप्रमुख खबरें

मास्क पहनना हुआ अनिवार्य नहीं पहने पर देना होगा चार्ज, विजय प्रसाद।।….

आरा गुड्डू कुमार सिंह(भोजपुर)। भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र के आयर थाना परिसर के सामने शनिवार को मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के साथ सख्ती से जांच की गई । आयर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सरकारी व गैर सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। ऐसी स्थिति में अन्य लोग अगर मास्क ना पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हुए अपने तथा अपने परिवार के साथ साथ समाज के जान की दुश्मन बने बैठे हैं तो ऐसे लोगों के साथ पुलिस व प्रशासन सख्ती से पेश आएगी। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि समाज के बुद्धिजीवी लोग अपने परिवार तथा समाज के प्रति गंभीर हो एवं उन लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाना अनिवार्य कर देंl प्रत्येक समाज के बुद्धिजीवियों से मेरा आग्रह है कि अपनी अपनी जिम्मेदारी को समझें एवं अपने समाज के प्रति सजग रहें । देश में कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार भिन्न-भिन्न तरह की योजना बना रही है ताकि आम नागरिकों को कोई परेशानी ना हो, उसमें से कुछ नागरिक बेवजह परेशानी खड़ी करने में आनंद ले रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि कोरोना महामारी बिमारी को बचने के लिए बार बार जागरूकता कर रहे थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने लोगों से खतरनाक बिमारी के बारे में जागरूक कर रहे ।तथा लोगों से जानकारी मिली कि आयर थाना में पहली बार थानाध्यक्ष आए जो जनता की बीच में रह कर चल रहे है। लोगों ने कहाँ कि कोरोना संक्रमण बिमारी के बारे में हमेशा सजग रहने कि बात करते है। घर में रहे सुरक्षित रहे घर से बाहर निकलते समय मुँह में मास्क लगाकर निकले भीड भांड से एक मीटर कि दुरी बनाकर रहे । बार-बार पुलिस व प्रशासन के द्वारा अनुरोध किया जा रहा है कि जरूरत के अनुसार ही घर से बाहर निकले तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग करें ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!