बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के समाज सुधार अभियान के तहत जमुई नगर में अयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद जी, शिक्षा सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय चौधरी जी और भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी जी, परिवहन मंत्री श्रीमति शीला मंडल जी, मद्य निषेध मंत्री श्री सुनील कुमार जी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह जी, पूर्व मंत्री एवं झाझा विधायक श्री दामोदर रावत जी सहित विधान मंडल के अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जी ने मंच से अपने संबोधन में जीविका दीदियों को समाज सुधार और विकास का नायक बताया। उन्होंने समाज की कुरीतियों पर प्रहार करते हुए नशा मुक्ति, बाल विवाह उन्मूलन, अंतर्जातीय विवाह इत्यादि विषयों पर बल दिया। इसके अलावा उन्होंने अपने कर कमलों से समाज सुधार अभियान अंतर्गत ‘जमुई: एक परिचय’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।