District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : दहेज प्रताड़ना की शिकार महिला न्याय की गुहार लगाने पहुँची एसपी कार्यालय, एसपी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, दहेज के लिए प्रताड़ित महिला गुरुवार को न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता फरहाना नाज सदर प्रखंड के बेलवा की रहने वाली है। न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता ने एसपी को एक आवेदन सौंपा। दिये गए आवेदन के अनुसार पीड़िता फरहाना नाज की शादी नौ वर्ष पूर्व बेलवा के साबिर आलम से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। शादी के बाद औलाद नहीं होने पर ससुराल वाले और ज्यादा प्रताड़ित करने लगें। दूसरी शादी की भी धमकी देने लगें। दहेज की रकम के रूप में 2 लाख रुपये व अपाची बाइक की मांग करने लगें। इस बीच पीड़िता का पति साबिर काम के लिए मुम्बई चले गया।महिला का पति पिछले एक वर्षों से मुम्बई में रह रहा है। पति के साथ ससुराल के बारिक, साकीर, जाकीर, सिद्दीक, तारूना बेगम सभी मिलकर हमेशा मारपीट करते रहते है। पीड़िता छह माह से अपने पिता के घर रह रही है। ससुराल वाले बार बार मायके से दहेज की रकम व अपाची बाइक लाने की धमकी दे रहे हैं। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर जलाकर मारने की भी धमकी दे रहे हैं। मामले को लेकर गांव में पंचायती भी हुई। लेकिन पंचायत में भी बात नही बनी। ससुराल वाले दहेज की मांग पर ही अरे हुए है।पंचायत के कारण आवेदन देने में देरी हुई। मामले को लेकर महिला थाने में भी आवेदन दिया गया। लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। थक हार कर पीड़िता न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधि सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button