District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना तथा पीएमईजीपी के तहत ऋण स्वीकृति में बैंक रुचि लेकर करें कार्य-डीएम

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री के अध्यक्षता में उद्योग विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक उनके कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने योजनाओं में लाभुको को ऋण स्वीकृति, ऋण वितरण के संबंध में जानकारी दी। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना समेत अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु क्रियान्वित योजनाओं में उपलब्धि पर चर्चा की गई। प्रायः बैंक के स्तर से स्वीकृति में विलम्ब की सूचना पाए जाने पर डीएम ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया कि सभी बैंक प्रबंधक समन्वयक से संपर्क स्थापित कर योजनाओं की स्वीकृति में प्रगति लायेंगे। कई बैंक समन्वयक को कड़े निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में वरीय उप समाहर्त्ता, बैंकिंग, एलडीएम, जीएम/डीआईसी, बैंक के कोऑर्डिनेटर व अन्य बैंकर्स उपस्थित रहें।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button