झारखंडयोजनाराजनीति

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत जनता के हित के लिए की गई है – हेमंत सोरेन

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर :- मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की हुई शुरुवात । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी योजना “आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, मंत्री मिथलेश ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख , मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम की शुरुवात की । मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कार्यक्रम में पहुँचे सभी मंत्रियों को समानित किये । आपको बता दे कि आपकी योजन आपकी सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम पूरे झारखंड के सभी प्रखंडो में चलाया जा रहा है । जिसका शुभारभ पलामू ज़िले से किया गया । करोड़ो रुपये की योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया । वही आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओ का ऑन द स्पॉट निराकरण किया जा रहा है । मौके पर प्रमंडलीय आईजी राज कुमार लकड़ा,एसपी रिष्मा रमेशन,डीडीसी रवि आंनद समेत जिले के कई पदाधिकारी और हजारों की सँख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!