अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सुखानी थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, आरोपियों में 4 महिलाएं भी है शामिल..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मद्यनिषेध अभियान के तहत सीमावर्ती सुखानी थाना पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र के शराब कारोबारियों में हड़कम्प है। पूर्व में सुखानी थाने में दर्ज शराब तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने मंगलवार की सुबह अलग अलग ठिकाने में छापेमारी कर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह पहली कार्रवाई ठाकुरगंज पुलिस के सहयोग से पावर हाउस के समीप की गई, जिसमें आरोपियों के एक रिश्तेदार के घर में छुपे होने की सूचना मिली थी। मामले में कांड संख्या 15/21 के आरोपी राजेश कुमार साह, पिता रामप्रकाश साह, विशाल कुमार साह पिता राजेश कुमार साह, गीता देवी पति राजेश कुमार साह को मौके से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई सालगुड़ी के समीप पौआखाली पुलिस के सहयोग से की गई, जिसमें कांड संख्या 5/21 के आरोपी लखिया पति मो० जमील, सोनी बेगम पिता मो० जमील, मुन्नी देवी उर्फ फुलमुनि टुड्डू पति शंकर उर्फ बबलू हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को मेडिकल जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं उपरोक्त कार्रवाई में सुखानी थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद, पौआखाली थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, एएसआई संजय कुमार यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी व दोनों थाने के जवान शामिल रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button