ब्रेकिंग न्यूज़भोजपुर

चाय की जहर हमेशा नुकसान करेला फायदा ना – विनय बेलाउर

गुड्डू कुमार सिंह -उदवन्तनगर (भोजपुर)। भोजपुरी जगत में आगे निकले के होड़ मचल बा एह होड़ में भोजपुरी के मिठास में अश्लीलता रूपी जहर घोरल जा रहल बा।भगवान रूपी श्रोता आपन पसंद के स्वाद बनावतारे जबकि याद राखे के चांही चाय की जहर हमेशा नुकसान करेला फायदा ना।उक्त बातें भोजपुरी जगत के जाने माने गीतकार विनय बेलाउर ने वायरल ऑडियो कोनोजिया यूट्यूब चैनल से रिलीज को सुनने के बाद कही।उन्होंने कहा कि जिस तरह ऑडियो मे शब्दों का प्रयोग किया गया है,जिस तरह भोजपुरी जगत को बदनाम करने का प्रयास किया गया है ऐसे शब्दों का घोर विरोध करता हूँ।जिससे माँ, बहन, बहु, बेटी, नारी शक्ति का अपमान हो।भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह का विरोधी नही हूँ।लेकिन ऑडियो सुनने के बाद मैं घोर विरोध करता हूँ।ऐसे गीतों से समाज मे गंदगी फैलती है।दूसरी तरफ जय जिन्दसा बाबा महोत्सव के अध्यक्ष सुधीर पांडेय ने कहा कि छोटे छोटे गायकों के गीतों को चुरा कर बड़े कलाकार गा रहे है।इससे छोटे कलाकारों का मनोबल गिरता है और भोजपुरी बदनाम होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button