राज्य

9 वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत प्रक्षेत्र सम्मेलन 21-22 अगस्त, 2023, उदयपुर, राजस्थान में आज दिनांक- 22.08.2023 को डॉ. रामचन्द्र पूर्वें, माननीय उप सभापति, बिहार विधान परिषद् ने भाग लिया…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से राष्ट्र को सुदृढ़ करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। अपने विचार व्यक्त करते हुए उप सभापति ने कहा कि ये लोकतांत्रिक संस्थाएं हैं जिनके द्वारा किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का कार्यकरण सम्पन्न होता है। जब ये संस्थाएं अपने विहित कर्तव्यों यानी देश के संविधान द्वारा निर्धारित कार्यों एवं शक्तियों का पालन करते हैं तो लोकतांत्रिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है और सुदृढ़ होती हैं। लोकतांत्रिक संस्थाओं की चुनौतियों के बारे में डॉ. पूर्वे ने कहा कि वैश्वीकरण से उत्पन्न‍ व्यापार, अर्थव्यस्‍था तथा वित्तीय परिस्थितियां सरकारी नीतियों एवं कानूनों को सामाजिक संदर्भ से दूर ले जा रही है तथा सरकार के समक्ष बहुपक्षीय सहयोग का अभाव हो गया है। डॉ. पूर्वें ने कहा कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाना लोकतंत्र का सौन्दर्य होता है। अगर विधायिका के सदस्य इस पर बल देते हैं तो वह विधायिका समाज की समस्याओं को सुलझाने में प्रभावकारी सदन बन जाता है।

Related Articles

Back to top button