ताजा खबर

राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस (इंटक) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि देश के 10 (दस) केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं अन्य औद्योगिक महासंघों के आह्वान पर केन्द्र सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों, चार लेबर कोड, महँगाई, रोज़गार एवं अन्य मुद्दों आदि को लेकर 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इंटक ने अपने संबद्ध यूनियनों की बैठक में यह जानकारी देते हुए कहा कि बिहार में इस बार महागठबंधन समर्थित सभी राजनैतिक दलों द्वारा मज़दूरों की माँगो के समर्थन में राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरने का फ़ैसला लिया गया है। महागठबंधन के इस निर्णय से बिहार के मज़दूर जमायत का हौसला अफ़ज़ाई हुआ है और इस बार बिहार में यह हड़ताल ऐतिहासिक होगा।

केंद्र सरकार ने चार लेबर कोड के माध्यम से देश के कामगारों का उनका हक़ और अधिकार छीनने का जो षड्यंत्र किया है, उसे देश के मज़दूर जमायत कभी सफल नहीं होने देंगे।

श्री सिंह ने उपस्थित मज़दूर नेताओं का आह्वान किया कि मज़बूती से हड़ताल को सफल सफल बनाने में जुट जाएँ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!