District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जोरों पर

1.04 करोड़ गणना प्रपत्र प्राप्त, 94% से अधिक वितरित

किशनगंज,05जुलाई(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य भर में मतदाता सूची को अद्यतन करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस व्यापक अभियान में बीएलओ, पर्यवेक्षक, राजनीतिक दलों के बीएलए, स्वयंसेवक और निर्वाचन कर्मी दिन-रात जुटे हैं ताकि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके।

चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज शाम 6 बजे तक बिहार में कुल 1,04,16,545 गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) प्राप्त हो चुके हैं। यह राज्य के 24 जून 2025 की स्थिति में कुल 7.90 करोड़ मतदाताओं का 13.19 प्रतिशत है।

94 प्रतिशत से अधिक प्रपत्र वितरित

अब तक 7,38,89,333 प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जो कुल संभावित मतदाताओं का 93.57 प्रतिशत है। इस प्रक्रिया में 77,895 बीएलओ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और प्रपत्र भरवाने में मदद कर रहे हैं।

BLO अब लाइव तस्वीरें भी एकत्रित कर रहे हैं, जिससे मतदाताओं को अलग से फोटो खिंचवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आंशिक रूप से भरे हुए फॉर्म ECI पोर्टल (https://voters.eci.gov.in) और ECINET ऐप पर भी उपलब्ध हैं, जहां से नागरिक स्वयं डाउनलोड और अपलोड कर सकते हैं।

20,000 से अधिक नए BLO की नियुक्ति

समीक्षा कार्य को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए 20,603 नए बीएलओ भी नियुक्त किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, करीब 4 लाख स्वयंसेवक, जिनमें NCC कैडेट, NSS सदस्य और सरकारी कर्मी शामिल हैं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और अन्य संवेदनशील मतदाताओं की मदद कर रहे हैं।

प्रत्येक जिले में 243 ERO, 963 AERO, 38 DEO और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) स्वयं भी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 1,54,977 बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) भी घर-घर जाकर पुनरीक्षण में मदद कर रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त का संदेश

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा,

“सभी के सहयोग और पूरी पारदर्शिता के साथ, बिहार की मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button