राज्य

*अन्याय के खिलाफ संघर्ष के प्रतिक है शहीद जगदेव प्रसाद : उपेन्द्र कुशवाहा

रालोजद ने मनाई पूरे बिहार के सभी जिलों में शहीद जगदेव बाबू की जयंती समारोह

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद को अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतिक एवं योद्धा करार देते हुए कहा कि समाजिक अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करते हुए जगदेव बाबू ने अपना जीवन को बलिदान कर दिया| हम जैसे राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए उनका जीवन हमेशा से प्रेरणा श्रोत बना रहेगा| श्री कुशवाहा आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित भारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी के 102वी० जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे| उन्होंने कहा की जगदेव बाबू के समाजिक न्याय की परिकल्पना को लोगों ने अलग-अलग रूप से व्याख्या की है| उनके जीवन काल में उन्होंने जिन चुनौतियों का सामना किया वह आज भी मौजूद है भले ही उनका स्वरुप बदल गया है| उनके समाजिक न्याय के परिकल्पना की व्याख्या भिन्न–भिन्न समयों में भिन्न-भिन्न तरह से की गई| उस समय की परंपरागत चुनौतियों का स्वरुप आज के युग में भिन्न हो गया है| जगदेव बाबू ने समाजिक परिवर्तन की ऐसी परिकल्पना कभी नहीं की थी कि उपर के कतार में बैठे लोग सबसे निचे चले जाए और नीचे के कतार के लोग सबसे ऊपर चले जाए| समाज के सभी वर्ग एक दूसरे के अगल-बगल रहे ऐसी ही परिकल्पना शहीद जगदेव बाबु का था| रालोजद आज उसी परिकल्पना को साकार करने के लिए कृत संकल्पित है| जयंती समारोह की अध्यक्षता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री रमेश सिंह कुशवाहा ने की| इस समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता ई० शम्भू नाथ सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष भरत प्रसाद मुखिया, डा० बीरेन्द्र प्रसाद दांगी, अंगद कुशवाहा, डा० निर्मल सिंह, उर्मिला पटेल, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, राम पुकार सिन्हा, ई० हेमन्त कुमार, नितिन भारती, चंदन बागची, बैधनाथ शर्मा, मनीषा शर्मा, डा० अंजली कुमारी, पटना महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, पटना ग्रामीण जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, गुड्डू कुमार,कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, विनोद कुमार पप्पू, चतुर्भुज प्रसाद गुप्ता, बृज मोहन सिन्हा, कृष्णदेव राम, उमेश प्रसाद मौजूद थे|

उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व महासचिव राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button