प्रमुख खबरें
पश्चिम चम्पारण जिला के विशुनपुरवा ग्राम में जनता दल (यू0) पश्चिम चम्पारण के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय कन्हैया कुशवाहा जी के श्राद्व कार्यक्रम में श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग-सह-नेता विधायक दल, जनता दल (यू0) ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजली अर्पित की तथा गहरा शोक व्यक्त किया ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/माननीय मंत्री श्री कुमार ने कहा कि स्वर्गीय कन्हैया कुशवाहा जी एक समर्पित, कर्मठ एवं जनप्रिय संगठनकर्ता थे, उन्होंने अपने पुरे जीवन में समाज और संगठन की निष्ठा पूर्वक सेवा की। उनका निधन जनता दल यू0 परिवार एवं क्षेत्र की जनता के लिए अपूरणीय क्षति है ।
माननीय मंत्री जी ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें संतावना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।
इस अवसर पर वाल्मीकिनगर के माननीय सांसद सुनील कुमार, माननीय विधायक समृद्व वर्मा सहित जनता दल (यू0) के अनेक विशिष्ट नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने स्वर्गीय कन्हैया कुशवाहा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्वांजलि व्यक्त की ।


