ताजा खबर

*राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), बिहार टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/ गाजियाबाद में आयोजित “2nd नेशनल केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एंड न्यूक्लियर (CBRN) प्रतियोगिता” में हासिल किया तीसरा स्थान

• माननीय मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग श्री रत्नेश सादा तथा प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल ने दी बधाई

राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), बिहार ने 02 नवंबर से 4 नवंबर, 2026 तक गाजियाबाद में आयोजित “2nd नेशनल केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एंड न्यूक्लियर (CBRN) प्रतियोगिता” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान (कांस्य पदक) हासिल किया है।

कड़े परिश्रम, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और अदम्य साहस के बल पर टीम ने राष्ट्रीय पटल पर राज्य का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए टीम को कांस्य पदक के साथ ₹50,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य SDRF के जवानों की कार्यक्षमता और तकनीकी ज्ञान को बढ़ाना था, ताकि वे CBRN (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु) से जुड़ी आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी से और सही तरीके से कार्रवाई कर सकें।

SDRF, बिहार यह उपलब्धि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में टीम की कार्यकुशलता, तकनीकी दक्षता और निरंतर सेवा भाव का प्रमाण है।

Related Articles

Back to top button