प्रमुख खबरें

*कक्षा 6 की व्यावसायिक शिक्षा की शिक्षक संदर्शिका को उपयोगी बनाने पर मंथन*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/एससीईआरटी में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन*

*शिक्षकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने साझा किए अनुभव*

महेन्द्रू स्थित राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का गुरुवार को समापन हो गया। यह कार्यशाला कक्षा 6 की व्यावसायिक शिक्षा के तहत परियोजना गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए आयोजित की गई थी।
कार्यशाला में शिक्षक संदर्शिका (टीचर गाइड) की समीक्षा की गई। साथ ही, इसमें जरूरी सुधार और बदलाव पर चर्चा हुई। इसका उद्देश्य संदर्शिका को अधिक सरल, उपयोगी और गतिविधि आधारित बनाना था ताकि शिक्षक कक्षा में इसका बेहतर उपयोग कर सकें।

कार्यशाला में अध्यापक शिक्षा संस्थानों के व्याख्याताओं और विभिन्न जिलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रथम, आईपीई ग्लोबल, मंत्रा4चेंज और पीरामल फाउंडेशन जैसे सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। सामूहिक चर्चा के माध्यम से संदर्शिका को अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनाने के सुझाव दिए गए।
कार्यशाला की अध्यक्षता एससीईआरटी के निदेशक श्री यतेंद्र कुमार पाल ने की। इस अवसर पर विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button