प्रमुख खबरें
*बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने प्रेस सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने बिहार विधान परिषद् की प्रेस सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने आगामी 214वें सत्र के दौरान जनसरोकार एवं जनहित से जुड़े विधायी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित करने पर बल दिया।
इस अवसर पर उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की तथा उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
बैठक के अंत में बिहार विधान परिषद् के सचिव श्री शिव गोपाल मिश्र ने उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


