*माननीय सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने शीतकालीन सत्र के सुचारु संचालन को लेकर सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/माननीय सभापति, बिहार विधान परिषद्, प्रो. (डॉ.) रामवचन राय की अध्यक्षता में शीतकालीन सत्र से पूर्व सभी दलों के नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी दलों के नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान परिषद् के 214वें शीतकालीन सत्र के सुचारु एवं सफल संचालन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
माननीय सभापति महोदय ने सभी दलों के नेताओं से आगामी सत्र के कुशल, सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सार्थक सहयोग देने की अपील की।
इस बैठक में माननीय उप मुख्यमंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक श्री जनक राम, बिहार विधान परिषद् के सदस्य श्री अनिल कुमार, श्री राजीव कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंह, श्रीमती शशि यादव एवं श्री अशरफ अंसारी तथा बिहार विधान परिषद् के सचिव श्री शिव गोपाल मिश्र उपस्थित थे।


