ताजा खबर

*दीक्षा पोर्टल की शैक्षिक सामग्री की समीक्षा के लिए बनी समिति*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/डॉ. सुरेंद्र कुमार अध्यक्ष और डॉ. राम विनय पासवान नोडल पदाधिकारी, 16 सदस्यीय समिति करेगी गुणवत्ता की जांच*

पटना। दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध शैक्षिक सामग्री की समीक्षा और गुणवत्ता सुधार के लिए 16 सदस्यीय समिति गठित की गई है। एससीईआरटी के निदेशक श्री यतेन्द्र कुमार पाल ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।
समिति की अध्यक्षता एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक (डायट) डॉ. सुरेंद्र कुमार करेंगे। दूरस्थ शिक्षा विभाग के प्रभारी डॉ. राम विनय पासवान को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
समिति में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के नामित सदस्यों के अलावा एससीईआरटी के श्री संजय कुमार, श्री अजय कुमार शुक्ला और डॉ. गणेश प्रसाद साव शामिल हैं। वहीं, डायट विक्रम के डॉ. रितेश कुमार, सीटीई सारण के डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डायट भागलपुर की श्रीमती चंचला कुमारी और डायट सोनपुर की श्रीमती अभिलाषा कुमारी सदस्य होंगी।
विद्यालय स्तर से समस्तीपुर के प्रधानाध्यापक श्री सौरभ कुमार और सारण के सहायक शिक्षक श्री नसीम अख्तर को शामिल किया गया है। मंत्रा सोशल सर्विसेज के श्री निशांत कुमार, श्री राजीव रंजन और श्री आदर्श गुप्ता भी समिति के सदस्य होंगे।

*शैक्षिक सामग्री की गुणवत्ता और उपयोगिता की होगी जांच*

समिति दीक्षा पोर्टल पर बिहार टेनेंट की सभी शैक्षिक सामग्रियों की समीक्षा करेगी। इसमें कोविड काल में विकसित सामग्री भी शामिल है। पाठ्यक्रम से सामग्री का मिलान, गलत टैगिंग एवं मैपिंग में सुधार और क्यूआर कोड की कार्यक्षमता की जांच की जाएगी। हर सामग्री को रखने, हटाने या संशोधित करने का निर्णय भी समिति लेगी।
इसके बाद सामग्री की कमियों का अभिलेखन कर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। समिति को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इससे शिक्षकों और विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button