किशनगंज : रेलवे क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला रेल कर्मचारी की पत्नी का शव

मृतका के पति को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछकिशनगंज, 10 जून (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, रेल थाना क्षेत्र के मंगुरजान स्थित रेलवे क्वार्टर में एक रेलवे कर्मी की पत्नी मनीषा कुमारी (उम्र 18 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। सूचना मिलने पर रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया। वही मामले में रेल थाना की पुलिस ने मृतका के पति भैरव कुमार को हिरासत में लिया।
रेल थाना की पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर किशनगंज रेल थाना पहुंची है। मृतका के पति भैरव कुमार मंगुरजान स्टेशन में ट्रैकमैन के पद पर तैनात है। बताया जाता है कि मृतका के पति शुक्रवार की देर शाम को ड्यूटी से अपने क्वार्टर वापस पहुंचे तो रूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कमरे में एक छिद्र से अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद मृतका का पति किसी तरह कमरे के अंदर पहुंचा और पत्नी को फांसी के फंदे में झूलता हुआ देख नीचे उतारा। तब तक मृतका मनीषा की जान जा चुकी थी। घटना बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार मृतका की शादी सात माह पूर्व नवंबर माह में हुई थी। इधर घटना का कारण स्प्ष्ट नहीं हो पाया है।
रेल थाना की पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। रेल पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य भी कलक्ट किया है। शनिवार को रेल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि रेलवे कर्मी की पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामला आत्महत्या है या कुछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।