अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : युवती को बेचे जाने की सूचना पर सदर पुलिस ने खगड़ा रेडलाइट एरिया में कि छापेमारी

किशनगंज, 16 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, युवती को बेचे जाने की सूचना पर सोमवार की देर रात सदर थाना की पुलिस ने खगड़ा रेड लाइट एरिया के पास वाले मोहल्ले में छापेमारी की। पुलिस ने वहां से एक महिला को हिरासत में लिया है। कार्रवाई एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम कुछ युवक खगड़ा कालू चौक के पास खड़े थे। तभी एक ई-रिक्शा वहां से गुजरी।ई-रिक्शा से बचाव बचाव की आवाज आ रही थी। वहां मौजूद लोगों ने ई-रिक्शा का पीछा किया। तब तक ई-रिक्शा तीव्र गति से आगे बढ़ चुकी थी। कुछ दूरी पर ई-रिक्शा को रोका गया उसमें एक महिला सवार थी। महिला वापस खगड़ा माछमारा पहुंची। युवकों ने बताया कि महिला किसी युवती को लेकर जा रही थी। युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रेड लाइट एरिया के पास कोढ़ी बस्ती में पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। वही पुलिस महिला से आवश्यक पूछताछ कर रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button