ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

तरारी में ग्रामीण विकास मंत्री का किया गया अभिनन्दन सामारोह

अभिनन्दन सामारोह में ग्रामीण विकास मत्री द्वारा दिप प्रज्जवलित कर किया गया उद्धघाटन

गुड्डू कुमार सिंह:-तरारी।सुबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का शुक्रवार को तरारी प्रखण्ड के बिष्णपुरा गाँव में इमादपुर मुखिया इन्दू देवी अभिनन्दन किया गया।अभिनन्दन समारोह का उद्धघाटन सूबे के मंत्री श्रवण कुमार ,जिला पार्षद उपाध्यक्ष लालबिहारी सिंह ,व इमादपुर मुखिया इन्दु देवी ने सयुक्त रूप से दिप प्रज्जवलित कर किया गया ।सामारोह में जिला पार्षद उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह ने अपने सम्बोधन में कुरमुरी मुखिया कें शिकायत के बाद कहा की योजनाओं का लाभ जनता तक नही पहुँचने पर हम खुद जिम्मेवार ह्रै ना कि राज्य सरकार ,व केन्द्र सरकार ,क्योकी हम भी इस त्रिस्तरिय पंचायती राज के अपने आप में सरकार है ।अभिनन्दन सामारोह में संबोधन के दौरान सूबे के ग्रामीण मत्री श्रवण कुमार ने कहा की हमारी सरकार सकल्पित है जैसे हर घर में बिजली पहुँचा दी ठीक उसी तरह दो साल के भीतर हर खेत को बिजली पहुँचा कर कृषी को सुलभ बनाकर किसानों के खुशहाली व लाभकारी बना आमदनी का जरिया बनाने में सफल हो सके ,जिससे हमारी जिवकोपार्जन संशंक्त हो सके क्योकी हमारे यहाँ कोई उद्योग या कल कारखाने नही है।यही नही बिहार देश का पहला राज्य बनने जा रहा है चौथा कृषी मैप मार्च के बाद लागू कर ।हमारी सरकार से पहले किसान खेती छोड भाग रहे थे ,आत्म हत्या कर रहे थे ,जबसे हमारी सरकार आई ह्रै किसानो में सुधार आया है खेती को जिविका का साधन मान खेती में लग गये ,यही नही हमारी सरकार किसानो के लिए दुसरा कार्य जितने भी आहर पोखर ,पईन गाद से भरे है या अतिक्रमित है उनका जिर्णेदार कर खेती को सुलभ बनाने का कार्य कर रही है जिससे किसान ससमय अलग अलग तरह की खेती कर आमदनी बढा सके।अभिनन्दन सामारोह में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के साथ साथ जिला पार्षद उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह ,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू सिह , जिला जदयू नेता डा० राजेन्द्र सिंह,अवधेश सिंह, बरांव समिति अरविन्द कुमार ,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधी नीरज सिंह डुमरियाँ मुखिया शिवशंकर सिंह ,मुखिया गौरी शंकर सिंह,मुखिया जयप्रकाश सिंह ,भकुरा मुखिया प्रतिनिधी रामईश्वर सिंह,,पूर्व जिला पार्षद सदस्य उपेन्द्र सिंह ,बबन पटेल ,हरेश राय ,जयप्रकाश त्रिपाठी ,करूणा कुमार ,समेत सैकडो गठबंधन कें कार्यकता व महिला पुरूष शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!