फिल्मी दुनिया

*26 दिसंबर को रितेश पाण्डेय मचाएंगे धमाल, रिलीज होगा उनका नया गाना “झुमका टूटल हो”*

गुड्डू कुमार सिंह:-भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पाण्डेय और लोकप्रिय म्यूजिक लेबल सारेगामा हम भोजपुरी की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। साल के अंतिम सप्ताह में कल 26 दिसंबर को उनका गाना “झुमका टूटल हो” रिलीज हो रहा है, जिसका टीजर आज आउट हो गया है। इसमें गाने की एक झलक देखने को मिली है, जो यकीनन आपको आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के गाने की याद दिलाएगा, लेकिन यह गाना उनके गाने से बेहद अलग है। यह झुमका का भोजपुरी वर्जन है जो बेहद धमाकेदार होने वाला है और नए साल के आगमन पर इस गाने पर लोग खूब झूमती भी नजर आएंगे। ऐसा कहना है खुद सुपरस्टार रितेश पाण्डेय का।

लिंक : https://youtu.be/tCFQI3j8Ebc?feature=shared

रितेश पाण्डेय ने कहा कि यह एक विशुद्ध भोजपुरी गाना है, जो बेहद धमाल और मस्ती भरा है मुझे लगता है। यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आएगी। बस थोड़ा और इंतजार कर लीजिए। कल ही यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के रिलीज होने वाला है। आप हमारे गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दीजिए और इस गाने के साथ न्यू ईयर के मस्ती में डूब जाइए। उन्होंने इस गाने के गीतकार पवन पाण्डेय को भी खूब बधाई दी। कहा है कि उन्होंने एक शानदार गाने का क्रिएशन किया है जो भोजपुरी के लिए मदमस्त है। उन्होंने कहा कि पवन पांडे भोजपुरी के महत्वपूर्ण गीतकारों में से एक हैं उनके गानों को लयबद्ध करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी जबरदस्त है जिसमें सपना चौहान नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि गाना झुमका टूटल हो को रितेश पाण्डेय ने आरोही भारद्वाज के साथ मिलकर गया है इस गाने के गीतकार पवन पाण्डेय हैं। गाने में एडिशनल लिरिक्स राजा केसरी ने दिए हैं, जबकि संगीतकार सैफ अली है। मिक्सिंग आदिल रिजवी ने किया है और डायरेक्टर कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा है। पी आर ओ रंजन सिन्हा और डी ओ पी योगेश सिंह है और एडिटर आनंद कुमार संतु है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button