District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : एसपी कार्यालय समेत सभी थानों में हुई जनसुनवाई, फरियादियों की सुनी गई समस्याएं

किशनगंज, 17 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को जिले के सभी थाना परिसरों के साथ-साथ एसपी कार्यालय में भी जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस दौरान जमीन विवाद, घरेलू विवाद, मारपीट सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को विशेष रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।हालांकि, फरियादी किसी भी दिन अपनी शिकायत लेकर पुलिस कार्यालय या संबंधित थाना पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में भी बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए कई शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button